अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चोरी का फरार आरोपी विनेश्वर बंसल उर्फ़ कल्लू गिरफ्तार,चोरी का माल भी हुआ बरामद

WhatsApp Group Join Now

चोरी का फरार आरोपी विनेश्वर बंसल उर्फ़ कल्लू गिरफ्तार,चोरी का माल भी हुआ बरामद

 

एमसीबी। जिले में नशीले पदार्थों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह द्वारा जारी निर्देशों के तहत पुलिस लगातार सक्रिय है। निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ के नेतृत्व में पुराने अपराधों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही थी।

इसी दौरान चोरी के एक पुराने मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना पोड़ी के अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 305(1), 311(4) भा.न्या.सं. में फरार चल रहा आरोपी विनेश्वर बंसल उर्फ कल्लू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 केराडोल थाना पोड़ी चोरी की घटना के बाद से लगातार छिपकर रह रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर तुरंत टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विनेश्वर बंसल उर्फ कल्लू को थाना चरचा जिला कोरिया क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया जिसके आधार पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़, सउनि कमलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरसेन तिर्की, संतोष सिंह, आरक्षक नवीन कुमार, यशवंत सिंह, विनय तिवारी, राज गुप्ता, प्रदीप पाण्डेय और थाना पोड़ी के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment