तेलंगाना में छिपा था फरार बलात्कार आरोपी — राजेन्द्रग्राम पुलिस ने 1 वर्ष बाद किया गिरफ्तार
अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम।राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 214/25, धारा 137(3), 64(1), 64(2)(m), 70(1) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अजय सिंह उर्फ अज्जू, उम्र 24 वर्ष, निवासी पकरैतोलिया, को पुलिस ने तेलंगाना के जड़चेरला से गिरफ्तार किया।
सूचना मिलने पर राजेन्द्रग्राम थाना द्वारा एक टीम गठित कर तेलंगाना भेजा गया। टीम ने आरोपी को पहचान बदलकर मजदूरी करते हुए पकड़ा और राजेन्द्रग्राम लाकर न्यायालय में पेश किया।
आरोपी पिछले 1 वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार था एवं तेलंगाना में छद्म नाम से रह रहा था
अहम भूमिका
टीआई कोल,त्रिलोक सिंह वालेर प्रेमसिंह मार्को एवं साइबर सेल अनूपपुर की सक्रिय भूमिका रही


















