कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रिपोर्ट अबरार पठान
कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत पीपलगोन में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा वाहन गाड़ी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह तंवर ( बंटी ) ने आज हरी झंडी दिखाकर संचालित किया एवं ग्राम पंचायत पिपलगोन मे गणगौर घाट के लिए पांच लाख रुपए कि राशि स्वीकृत की गई।
इस अवसर पर भीम सिंह पटेल मुलठान, नितिन ठाकुर पिपलगोन ,जनपद सदस्य दिनेश सेन, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुशीला बाई करोलिया ,उप सरपंच अतुल मीणा, कैलाश कारोलिया, प्रेमलालजी राठौड़, बद्री जयसवाल , अल्लाह नुर खान, मन्साराम मीणा एवं पंचों सहित सभी गणमान्य नागरिक ग्रामीण उपस्थित थे।


















