अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जहरीली कफ सिरप कांड.. के खिलाफ आम आदमी पार्टी अनूपपुर का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now

जहरीली कफ सिरप कांड.. के खिलाफ आम आदमी पार्टी अनूपपुर का विरोध प्रदर्शन

 

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप कांड में कई मासूम बच्चों की मौत हो गई जिसका जिम्मेदार प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं उसके स्वास्थ्य मंत्री व लापरवाह सिरप बनाने वाली कंपनी है।

सरकार की अमानवीय लापरवाही ने कई घरों के चिराग को बुझा दिया और बेगुनाह मासूम बच्चों की जान ले ली, सरकार की गैरजिम्मेदाराना रवैया के खिलाफ आम आदमी पार्टी अनूपपुर ने आज जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र के कोतमा नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर, सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देने की मांग को बुलंद किया एवं इस लापरवाही के सभी जिम्मेदारों को कड़ी से कड़ी सजा हो इसकी मांग की गई।

 

मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

जहरीली सिरप से निर्दोष मासूम बच्चों के मौत पर उनके आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया।

 

*कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री संदीप पडवार ने बताया कि मासूमों की मौत पर इस दुखद घड़ी में पीड़ित माता, पिता और परिवार के साथ आम आदमी पार्टी की पूरी टीम हर पल खड़ा है, जब तय निर्दोष मासूमों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम लोग आवाज उठाते रहेंगे।*

 

*आज के विरोध प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष संदीप पडवार जी, जिला सचिव श्री दीपक कुमार पटेल जी, जिला कोषाध्यक्ष मो.इसराज मंसूरी जी, वरिष्ठ साथी श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुखलाल रावत जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ गुप्ता जी, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला केवट जी, सक्रिय महिला कार्यकर्ता श्रीमती सीमा वर्मा जी,sc विंग जिला अध्यक्ष श्री लाला प्रसाद चंद्रा जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अनिल यादव जी, लव कुश जायसवाल जी ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार वर्मा जी, यूथ विंग जिला अध्यक्ष श्री हरीश कुमार पाव जी, अल्पसंख्यक विंग जिला अध्यक्ष मो. वाहिद खान जी, कोतमा विधानसभा प्रभारी श्री मैकूलाल केवट जी, श्री तेजू केवट जी,सक्रिय कार्यकर्ता साथी श्री बलदीप बंसल जी, श्री राजकुमार जी, श्री विनोद बंसल जी सहित कई कार्यकर्ता साथी उपस्थित होकर प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए

 

अगर समय रहते हुए सरकार दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की गयी तो बहुत जल्द अपने साथियो के साथ पुरे जिले मे उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी पूर्ड जवाबदारी प्रशासन की होंगी

 

संदीप पड़वार

जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अनूपपुर

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment