आगामी त्योहारों को लेकर भालूमाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक 1 मार्च को

---Advertisement---

 

 

भालूमाड़ा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना भालूमाड़ा में 01 मार्च 2026 को शाम 4 बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी भालूमाड़ा करेंगे तथा नगर पालिका अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी एवं पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, डीजे एवं साउंड सर्विस प्रतिष्ठान संचालक, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के आयोजक तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

 

प्रशासन की ओर से सभी संबंधितों से अपील की गई है कि बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment