अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विश्व शांति की ओर एक अनूठी पहल, इटली गूँजा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से

WhatsApp Group Join Now

विश्व शांति की ओर एक अनूठी पहल, इटली गूँजा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से

 

 

 

लाकुईला (इटली)

दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर और मतंगेश्वर सेवा समिति खजुराहो के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा के नेतृत्व में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को इटली के ऐतिहासिक नगर लाकुईला में विश्व शांति यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन लाकुईला के प्रसिद्ध 99 फाउंटेन्स गार्डन (Fontana delle 99 Cannelle) में किया गया, जो कि अब्रुत्सो राज्य की राजधानी तथा इटली की वर्तमान प्रधानमंत्री जोर्जो मेलोनी का संसदीय क्षेत्र भी है।

 

विश्व में फैल रही अशांति, युद्ध एवं मानवीय संकटों के परिप्रेक्ष्य में यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। यूक्रेन-रूस संघर्ष, मिडल ईस्ट के युद्ध, मुस्लिम देशों की अराजकता एवं सीरिया, इराक-ईरान जैसे देशों में व्याप्त अस्थिरता को देखते हुए, आयोजन की शुरुआत पृथ्वी माता पूजन से की गई। इसके पश्चात उपस्थित माताओं के चरण पखारकर मानवता जागरण यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में भगवान गणेश, लक्ष्मी माता व माँ सरस्वती का ध्यान किया गया तथा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आशीर्वाद के साथ आचार्य विद्यासागर जी महाराज, पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’, ब्रह्मकुमारी ब्रह्मा बाबा, भगवान ओशो जैसे महान संतों का स्मरण कर वातावरण को पावन बनाया गया

 

गायत्री परिवार की विधियों के अनुसार यज्ञ-हवन कर शांति मंत्रों का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण की भावना से सभी ने मिलकर पौधारोपण भी किया

 

इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एडवोकेट्स, राजनीतिज्ञ, कला प्रेमी, सनातन अनुयायी, योग व ध्यान प्रेमी, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विशेषज्ञ, ट्रैवल एजेंट्स, हरे रामा हरे कृष्णा समूह, ब्रह्मकुमारी फाउंडेशन, जैन समाज, हार्टफुलनेस के सदस्य तथा ऊर्जा फिटनेस के अरिकेश जोशी व महाराजा रेस्टोरेंट के समीर शर्मा, चियारा मस्ट्रान्टोनियो, मारिया ग्राज़िया लेपर्डी एलेसेंड्रो स्किमिया, अगाटा डि कोला, रोसेला फ़ारिनोसी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे

भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्व तक पहुँचाने की दिशा में यह आयोजन एक मजबूत कदम सिद्ध हुआ

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment