अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पवित्र नगरी अमरकंटक में 12 नवंबर से दस दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर स्वामी व्यासानंद जी महाराज के संरक्षण में होगा आयोजन धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now

पवित्र नगरी अमरकंटक में 12 नवंबर से दस दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर

स्वामी व्यासानंद जी महाराज के संरक्षण में होगा आयोजन

धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी 12 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक दस दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्थानीय मृत्युंजय आश्रम में आयोजित होगा।

 

आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रबंधक एवं कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। यह ध्यान योग शिविर परम पूज्य संत स्वामी व्यासानंद जी महाराज के संरक्षण में एवं विश्व स्तरीय संतमत सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति का मुख्यालय महर्षि मेंही ब्रह्मविद्यापीठ, हरिद्वार (उत्तराखंड) में स्थित है।

 

शिविर के दौरान दस दिनों तक ध्यान, योग, भजन, प्रवचन एवं आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन होगा। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले साधक, भक्त, अनुयायी एवं शिष्यगण इसमें भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर प्रचार-प्रसार, आवास, भोजन एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है।

 

पवित्र नगरी अमरकंटक का प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण ध्यान एवं साधना के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। अब यह देखना रोचक होगा कि इस दिव्य आयोजन में कितनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी निभाते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment