एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को मारी टक्कर,
दोनों का ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कर किया रैफर
कसरावद के खलटाका चौकी क्षेत्र में इंदौर ठीकरी बाईपास चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी हे। स्कूटी सवार दोनों महिलाओं को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहा पर दोनों का प्रथमिक उपचार कर दोनों को रेफर किया गया हे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ग्यारु बाई पति नारायण उम्र तीस वर्ष निवासी मगरखेड़ी एवं ज्योति पटेल पिता अनिल पटेल उम्र सत्रह वर्ष निवासी मगरखेड़ी जो इस दुर्घटना मे घायल हुई हे जिनका प्रथमिक उपचार कर दोनों को रेफर किया गया हे आपको बता दे। की इस फोरलेन बाईपास चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटना होती हे।
इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाना अति आवश्यक हे। देखना होगा की अब एनएचआई, के जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन। ठीकरी के इन्दौर रोड़ बाईपास ओर जुलवानिया रोड़ बाईपास पर कब तक स्पीड ब्रेकर बनाता हे।


















