खरगोन। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सुचारू और तेजी से पूरा कराने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम वीरेंद्र कटारे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों, पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी दलों को गणना प्रपत्र भरने, डिजिटाइजेशन और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने उन्होंने गणना प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया का बिंदुवार विवरण देते हुए बताया कि सभी दल अपने बीएलए को निर्देशित करें कि वे फॉर्म संग्रह की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी कराएं, ताकि अंतिम तिथि से पहले ही सभी दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पूरा हो सके। बैठक में विशेष प्रांगण पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और सुधार की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई।


















