अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए धार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

WhatsApp Group Join Now

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए धार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

[ शैलेन्द्र जोशी ]

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है – सावित्री ठाकुर

धार। भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध की गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार को धार शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा शहीद चौक (टीवीएस चौराहा ) से लालबाग मोहन टॉकीज से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए राजवाड़ा पर समापन होगा। इस तिरंगा यात्रा में नगर के पूर्व सैनिक मुस्लिम और बोहरा समाज जन प्रतिभावान खिलाडी अनेक सामाजिक संगठन, महिला और युवा, नगर के आमजन हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर देश भक्ति नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए । तिरंगा यात्रा के आरंभ में शहीद भगत सिंह चौराहे पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती विधायक नीना वर्मा पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह ने अमर शहीद क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय घोष के साथ शुरू हुई।
इस अवसर पर सावित्री ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों से बदला लिया । भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है । ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। तिरंगा यात्रा का नगर के मुख्य मार्गो पर स्वागत मंच लगाकर अनेक संगठनो द्वारा भारत माता की आकर्षक झांकी व पूर्व सैनिको पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक विश्वास पांडे सहसंयोजक राकेश पटेल और ईश्वर कटारा भाजपा नेता अशोक जैन दिलीप पटोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया मनोज सोमानी यात्रा विधानसभा प्रभारी अनिल बाबा जैन सहितशहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता की। भव्य तिरंगा यात्रा व्यक्त भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment