एमसीबी। चलो गांव की ओर की थीम पर अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा एवं असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति जबलपुर के तत्वावधान में 11 जनवरी रविवार को असाटी मैरिज गार्डन स्लीमनाबाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहोरीबंद के विधायक प्रणय प्रभात पांडे एवं असाटी महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में महासभा, जबलपुर वैश्य समाज विकास समिति एवं कटनी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक हितों के उत्थान एवं विकास के लिए शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि असाटी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, महामंत्री महेश असाटी , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक , जबलपुर के अध्यक्ष सुनील असाटी एवं कटनी के अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी तथा उनकी कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में महाकौशल , बुंदेलखंड , महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ के अलावा देश के कई जगहों से बड़ी संख्या में असाटी समाज के सजातीय बंधु इस गरिमामयी कार्यक्रम के साक्षी होंगे।


















