अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

21 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़ में होगा पूर्व छात्रों का भव्य समागम

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

सरस्वती शिशु मंदिर के 22 वर्षों के पूर्व छात्र एक साथ मंच पर

 

कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में

 

मनेन्द्रगढ़। नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के 55 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में वर्ष 1983 से 2005 तक विद्यालय से शिक्षारत रहे भैया-बहिन पूर्व छात्र सम्मिलित होंगे। लगभग 22 वर्षों के छात्र एक साथ इस आयोजन में सहभागिता करेंगे जो इसे विशेष और यादगार बनायेगा। पूर्व छात्रों के सहयोग से आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई है तथा तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा और कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान पूर्व और वर्तमान आचार्यों का सम्मान साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को घोष दल के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी जो विद्यालय से प्रारंभ होकर भगत सिंह तिराहा, जैन मंदिर, गुरुद्वारा, विवेकानंद चौक, राम मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाये जा रहे हैं। यह सम्मेलन ना केवल स्मृतियों को ताजा करेगा बल्कि पूर्व छात्रों और विद्यालय के बीच भावनात्मक संबंधों को भी और सशक्त बनायेगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment