अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पांडव कालीन शिव लहरा धाम में नववर्ष का उल्लास, आस्था–दोस्ती और संगीत के संग हुआ भव्य आयोजन

WhatsApp Group Join Now

पांडव कालीन शिव लहरा धाम में नववर्ष का उल्लास, आस्था–दोस्ती और संगीत के संग हुआ भव्य आयोजन

जमुना कोतमा
नववर्ष की शुरुआत अनूपपुर जिले की कोयलांचल नगरी में स्थित प्रसिद्ध एवं पौराणिक शिव लहरा घाट पर श्रद्धा, उल्लास और पुरानी यादों के साथ की गई महाभारत काल से जुड़े इस पवित्र स्थल को लेकर मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडव कुछ समय यहां ठहरे थे इसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर शिव लहरा धाम में सैकड़ों लोगों ने नए वर्ष का स्वागत किया

दोस्तों के साथ एकत्र होकर बीते लम्हों को याद किया गया और यह भाव उभरा कि समय बदल जाता है, लेकिन सच्ची दोस्ती हमेशा कायम रहती है शिव लहरा धाम की शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और भगवान शिव की कृपा के बीच नए साल की शुरुआत लोगों के लिए यादगार बन गई क्षेत्र में समय-समय पर मिलने वाले पौराणिक अवशेष और प्राचीन चिन्ह इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व को और भी प्रबल करते हैं

इस नववर्ष आयोजन के मुख्य आयोजक मनोज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पसान एवं सांसद प्रतिनिधि रहे आयोजन में संतोष चौरसिया, टिंगू बरसईया, दिवाकर विश्वकर्मा, सचिन जायसवाल, निलेश मिश्रा, मृगेंद्र सिंह एवं डॉ. एस. के. मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे सभी ने संगीत और आपसी सौहार्द के साथ नववर्ष का उत्सव मनाया

ज्ञात हो कि हर वर्ष नववर्ष के अवसर पर शिव लहरा धाम में दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी विपुल शुक्ला अपनी टीम के साथ पूरे समय तैनात रहे पुलिस की सतर्कता और सहयोग के चलते आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं खुशनुमा माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment