लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन। जिले से गुजर रहे खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर एक पुलिया धंस गई, जिससे यातायात बाधित हुआ है। यह घटना शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उस वक्त हुई, जब एक कैप्सुल वाहन पुलिया से गुजर रहा था। वाहन गुजरने से पहले ही पुलिया का बड़ा हिस्सा धंस गई, जिसमें कैप्सुल वाहन भी फंस गया। गनीमत रही हादसे में कोई नुकसान नही हुआ। वहीं कैप्सुल वाहन के धंसने से अन्य वाहन चालक भी सतर्क हो गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन मार्ग पर हो रही आवाजाही को डायर्वट किया। हालांकि पुलिया धंसने के 12 घंटे बाद भी इसकी मरम्मत करने की कोई कवायद नजर नही आई।


















