अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित स्वदेशी से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा – सावित्री ठाकुर केंद्रीय  ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

स्वदेशी से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा – सावित्री ठाकुर केंद्रीय 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार । आत्मनिर्भर भारत सकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत जिला महिला मोर्चा द्वारा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर दीदी मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सौलंकी, आत्मनिर्भर भारत सकल्प अभियान जिला संयोजक प्रेमचंद परमार जनपद बदनावर उपाध्यक्ष ममता पाटीदार मंचासीन रहें।

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर विधिवत आरंभ किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि हम सभी देशवासी स्वदेशी अपनाएं इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। हमें अपने देश में निर्मित वस्तुओं का दैनिक जीवन में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्थानीय, देश के लोगों को रोजगार मिलने के साथ देश का पैसा देश में ही रहेगा। इससे स्थानीय उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन पर लगने वाला टैक्स सरकार को मिलेगा जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से देश के विकास कार्यों में यानी हमारे काम आएगा। नारी वंदन बिल पास कर मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया। प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना से प्रदेश की नारी आत्मनिर्भर हो रही है।

उषा ठाकुर ने कहा कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, स्वदेशी के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी संकल्प हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबन की एक झलक है। समाज संस्कारित होगा तो देश संस्कारित होगा और देश संस्कारित होगा तो राष्ट्र संस्कारित होगा यही हमारा मूल मंत्र है।

निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प पूरा हो रहा है की देश में शोषित वंचित महिलाए आत्मनिर्भर बन रही है। मोदी जी के नेतृत्व में सेना का नेतृत्व देश की नारी कर रही है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

नीना वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना भाजपा सरकार ही कर सकती है इस मातृशक्ति पर देश की संस्कृति टिकी हुई है,देश प्रदेश की प्रत्येक महिला रोजगार से जुड़े और आत्मनिर्भर बने।

इनका हुआ सम्मान

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि महिला सम्मेलन में अतिथियों द्वारा सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर नगर की श्रीमती राखी गायकवाड श्रीमती वर्षा जोशी श्रीमती चेतना राठौड़ सुश्री रीता घोडगावकर प्रेमलता परमार का शाल श्रीफल पुष्प माला से सम्मानित किया गया। संचालन रीमा राठौर व आभार व्यक्त प्रज्ञा ठाकुर ने माना। सम्मेलन में नगर की प्रबुद्धजन, व्यापारी, उद्यमी उपभोक्ता महिलाए सहित महिला मोर्चा की बहन उपस्थित थी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment