अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

गड़बड़ी छिपाने वेयरहाउस में लगाई थी आग, जांच रिपोर्ट में उजागर, 1 करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला

WhatsApp Group Join Now

गड़बड़ी छिपाने वेयरहाउस में लगाई थी आग, जांच रिपोर्ट में उजागर, 1 करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर वेयरहाउस अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आग लगी नहीं बल्कि वेयरहाउस में करोड़ों की गड़बड़ी छिपाने लगाई गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

 

दरअसल कटंगी स्थित गुरू जी वेयरहाउस में रखी धान में जानबूझकर आग लगवाई गई थी। समिति पर एक करोड़ 29 लाख की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। धान को नीलाम कर किसानों का पैसा वापस करने की प्रशासन की तैयारी थी। धान नीलाम करने के पहले ही आग लगा दी गई थी।

केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक फरार

 

फर्जीवाड़े के चलते बीजेपी सांसद समेत कई किसानों का भुगतान होना बाकी है। 1000 से ज्यादा धान की बोरियों को आग के हवाले किया गया था।बोरियों में अमानक किस्म का धान भी शामिल था। आग लगाने के समय समिति के लोगों के भी मौके पर मौजूद रहने की बात सामने आ रही है।

मामले में केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक अभी भी फरार है। फर्जी खाते में किसानों की धान चढ़ा दी गई थी। कलेक्टर की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया था। जानकारी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment