अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चचाई खंड के फुनगा उपखंड में हिंदू सम्मेलन हेतु भूमि व ध्वज पूजन सम्पन्न बाइक रैली भी निकाली गई

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर।

चचाई खंड के फुनगा उपखंड में सनातनी समाज द्वारा प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की सुख-समृद्धि एवं आगामी सम्मेलन की सफलता की कामना की गई।

भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्र में भव्य बाइक रैली भी निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई निकली। रैली के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं एकजुटता का संदेश दिया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म की परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सकल हिंदू समाज द्वारा सामूहिक सहभागिता से किया गया। बाइक रैली में अमोल सिंह, रोशन पुरी, हेमंत नामदेव, उमेश अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment