भाजपा मंडल कार्यशाला आयोजित एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के प्रथम नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
अयोध्या बी एल सिंह
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के प्रथम नगर आगमन पर मंडल राजनगर में उनका भव्य स्वागत किया गया नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़ कर उनकी अगवानी की गई इसके पश्चात राजनगर के मधुबन क्लब में भाजपा मंडल का कार्यशाला आयोजित किया गया जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत में राजनगर मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया गया सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री) द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के माध्यम से किया गया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री)का माल्यार्पण, शॉल एवं श्रीफल के माध्यम से स्वागत किया गया तथा मंच में पधारे अन्य अतिथियों का भी माल्यार्पण के माध्यम से स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का उद्बोधन
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम राजनगर मंडल में अपने प्रथम आगमन पर किए गए स्वागत से गदगद हो गए और उन्होंने कहा कि मेरे आगमन पर आप लोगों की उपस्थिति के लिए सभी का धन्यवाद उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने संगठन को महत्व देती है यह एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम छोर तक के कार्यकर्ता को विशेष महत्व देती है और हमें भी सभी कार्य संगठन के माध्यम से संगठित होकर करना चाहिए, जो भी अपने कार्य एवं समाज के कार्य होते हैं उसे संगठन के माध्यम से करवाने से सभी कार्य सहज एवं सरल हो जाते हैं अगर आपके कोई कार्य है तो आप हमें और आपके मंत्री जी को अवगत कराये हम हर संभव प्रयास करेंगे कि वह कार्य आपका उचित समय पर हो जाए कोई भी कार्य सदैव एक जुटता से संपादित किया जाए तो सहजता से हो जाता है हमारा उद्देश्य है के कार्यकर्ता के किसी भी कार्य में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए और हम सभी मिलकर एक टीम बनाकर कार्य करेंगे।
मोदी जी के सपनो को साकार करना है देश को सोने की चिड़िया बनाना है मंत्री श्री जायसवाल
दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री)ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कोई चुनाव नहीं है पर आगे पंचायत,जिला पंचायत एवं नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे अगर हमारा बूथ आज से मजबूत रहेगा तो हमें आसानी होगी साथ ही कहा कि जिन बूथों की कमेटी का गठन नहीं हुआ है वह सभी अपनी कमेटियों का गठन कर ले कार्य करने में सहजता होगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को शासन की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए तभी आप अपने लोगों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी दे सकेंगे या उनको इसका लाभ दिलवा सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी से उम्मीद लगाकर बैठी है पहले जो पार्टियां बीजेपी का विरोध कर रही थी बीजेपी का विरोध करते-करते वह देश का विरोध करने में उतारू हो चुकी है और इस तरह से राष्ट्र विरोधी हो चुकी है। जैसे कुंभ में 66 करोड लोग स्नान करने वाले सनातनी हो गए अब उनका वोट भारतीय जनता पार्टी को जाएगा यह सोचकर विरोधी पार्टियों को और तकलीफ होने लगी है इतना ही नहीं जो लोग पहले कहते थे की राम मंदिर का निर्माण कभी नहीं होगा केवल यह एक चुनावी शिगुफा है जो चुनाव लड़ने के लिए छेड़ा जाता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने वह करके दिखाया है और भारत में रहने वाले 140 करोड लोगों के साथ ही पूरे विश्व में रहने वाले सनातनी एवं हिंदू प्रेमी लोगों से चंदा लेकर के इतने विशाल मंदिर का निर्माण करवाया गया है जिसका निमंत्रण भी अन्य विरोधी पार्टियों को दिया गया था लेकिन उनके द्वारा इस निमंत्रण को ठुकरा दिया गया। आपस में हम विरोध भले करें लेकिन कभी राष्ट्र का बिरोध नहीं करना चाहिए।
भाजपा की सरकार आने पर अंतर स्पस्ट देखा जा सकता है मंत्री श्री जायसवाल
मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि 2003 से पहले हमारे प्रदेश की बिजली सड़क एवं पानी की हालत क्या थी लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पहले की और अब की सरकार में अंतर स्पष्ट देखा जा सकता है आज स्कूल अस्पताल और सड़क की आधुनिकतम व्यवस्था की जा चुकी है प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए शहडोल जैसे छोटे क्षेत्र में भी इन्वेस्टर कांक्लेव एवं भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया था कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके आज हमारे सभी नगर पालिकाएं उन्नत कार्य कर रही है। जब चुनाव होना था तब विरोधी पार्टियों द्वारा यह भी अपवाह फैलाया गया था कि चुनाव हो जाने के बाद लाडली बहन योजना को बंद कर दिया जाएगा लेकिन हमारी सरकार ने रक्षाबंधन में 250 रुपए शगुन के रूप में देखकर यह साबित किया किया हमारी योजना आगे भी चलेगी और हमारी सरकार का दावा है कि जब तक हमारी सरकार रहेगी यह योजनाएं कभी बंद नहीं होगी
श्री दिलीप जायसवाल जी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए सोलर योजना लेकर आ रही है जिसमें मोटर पंप भी चलाया जा सकेगा तथा उसी से मीटर को भी जोड़ दिया जाएगा ताकि बिजली की खपत सोलर ऊर्जा के माध्यम से हो सके और किसानों का इसका लाभ मिल सके और अंत में उन्होंने कहा कि हमारे देश के मुखिया श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि पुनः इस देश को सोने की चिड़िया बनाना है
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता रहे उपस्थित
कमलेश चतुर्वेदी (मण्डल अध्यक्ष राजनगर), राजू जायसवाल जिला उपाध्यक्ष,सुनील गौतम, यशवंत सिंह (अध्यक्ष नगर परिषद बनगवां)धर्मेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा),गयाबोध मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष)अखिलेश द्विवेदी (जिला महामंत्री) आधाराम वैश्य (पूर्व जिला अध्यक्ष) प्रेमचंद यादव (पूर्व जिला महामंत्री) सुषमा जोशी (मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण)के.एन.शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष) राजू त्रिपाठी (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सुनील गुप्ता, अरविंद सिंह परिहार (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) राजू त्रिपाठी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), भूपेन्द्र महरा (पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिजुरी)वरिष्ठ भाजपा नेता देवनाथ त्रिपाठी, भीम जायसवाल,अंबिकेश सोनी, प्रमोद शुक्ला, दिनेश चतुर्वेदी, सोनू कन्नौजिया (मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्च), ओम प्रकाश रवि (मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) कंचन मेहता (उपाध्यक्ष, नगर परिषद डूमर कछार)सचिन द्विवेदी (मण्डल महामंत्री) गिरजा विश्वकर्मा (पार्षद), भारती केवट (जिला पंचायत सदस्य) अमृत लाल केवट जिला मंत्री, शिवमुरत केवट मंडल महामंत्री ,जीवन लाल केवट मंडल मंत्री, रज्जन त्रिपाठी मंडल उपाध्याय, राजू गुप्ता, छत्रपाल बूथ अध्यक्ष, विनोद बूथ अध्यक्ष,भोला सोनी बूथ अध्यक्ष, दुल्लीचंद्र धनवार बूथ अध्यक्ष, देवेन्द्र श्रीवास्तव बूथ अध्यक्ष, सरपंच समय लाल सिंह एवं समस्त पदाधिकारी राजनगर भाजपा मण्डल के उपस्थित रहें