अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

दो वर्षों से फरार वारंटी किशन पराते गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर हुई धरपकड़

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, अनूपपुर द्वारा अपराध क्रमांक 385/16 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के विचाराधीन प्रकरण में फरार आरोपी किशन पराते पिता राजू पराते, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी पुरानी सब्जी मंडी अनूपपुर के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।

 

गुरुवार की सुबह अरविन्द जैन के नेतृत्व में रघुराज सिंह, राजकुमार साहू और अमित यादव की टीम ने सक्रिय तलाश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है।

Leave a Comment