अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राष्ट्रीय कार्यशाला में SECL की ‘डिजीकोल’ पहल को मिली सराहना केन्द्रीय सतर्कता आयोग के मंच पर पारदर्शी डिजिटल सुशासन का मॉडल बनी पहल

WhatsApp Group Join Now

 

नई दिल्ली/बिलासपुर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा 11 फरवरी 2026 को स्कोप कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में South Eastern Coalfields Limited (SECL) की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहल ‘डिजीकोल (DigiCOAL)’ को सार्वजनिक उपक्रमों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने वाली आदर्श पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया।

 

SECL के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि HEMM फ्लीट मॉनिटरिंग, वीडियो एनालिटिक्स, ड्रोन सर्वे, डेटा-ड्रिवन माइन प्लानिंग और डिजिटल वॉर रूम जैसी पहलों से खनन संचालन में रियल-टाइम निगरानी व पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

 

कार्यक्रम का वेबकास्ट SECL मुख्यालय बिलासपुर में देखा गया, जहां CMD हरीश दुहान सहित निदेशकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान SECL की डिजिटल परिवर्तन यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Comment