अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ने अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना । शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कांग्रेस साथियों को जेल से रिहा करने की रखी मांग।

WhatsApp Group Join Now

शहडोल

 

कांग्रेस पार्टी शहडोल के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर जनहितार्थ मांगो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की मांग एवं गौ तस्करी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस साथियों पर लाठी चार्ज कर जेल भेजा गया है,

जो कि न्याय संगत नहीं है। विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का दायित्व है जिसका निर्वहन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा था।

कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर शहडोल से आग्रह किया है कि जेल भेजे गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शीघ्र रिहा किया जाए।

नहीं तो यह धारना चलता रहेगा और आगे और वृहद रूप लेगा,

जिसकी जिम्मेदारी ज़िला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी।

 

 

Leave a Comment