श्रीराम वन गमन व केवट प्रसंग में उमड़ा आस्था का महासैलाब, कथा व्यास जया मिश्रा की वाणी पर झूम उठा जमुना–कोतमा
जमुना–कोतमा
माँ काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री अद्भुत रामायण महायज्ञ एवं भाव-संगीतमय श्रीराम कथा इन दिनों पूरे जमुना–कोतमा क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगे हुए है आयोजन के क्रम में सोमवार 9 फरवरी 2026 को श्रीराम वन गमन एवं केवट प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण, संगीतमय और जीवंत वर्णन प्रस्तुत किया गया, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
कथा स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा अनुमान के अनुसार लगभग 3 हजार श्रद्धालु इस दिन कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे, जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही भक्ति संगीत, ढोल-मंजीरों की गूंज और “जय श्रीराम” के जयघोष के बीच महिलाएं भाव-विभोर होकर भजन-संगीत पर नृत्य करती नजर आईं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया
इस अवसर पर कथा व्यास जया मिश्रा, शरणागत आश्रम, श्रीधाम वृंदावन की ओजस्वी वाणी ने श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया श्रीराम के वन गमन की करुणा और केवट के निष्काम भक्ति भाव का ऐसा सजीव वर्णन किया गया कि श्रोता कभी भावुक हुए तो कभी भक्ति रस में झूम उठे कथा के प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालुओं की तालियों और जयकारों से पंडाल गूंजता रहा
इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने में अन्नू मिश्रा (गायक कलाकार) की संगीतमय प्रस्तुति का विशेष योगदान रहा, जिनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया वहीं सरजू केवट (अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, 9/10 खदान) ने आयोजन व्यवस्था और सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दोनों के योगदान की श्रद्धालुओं एवं आयोजकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई
उल्लेखनीय है कि माँ काली मंदिर प्रांगण में 4 फरवरी से प्रारंभ हुआ यह श्री अद्भुत रामायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा 12 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित की जा रही है आगामी दिनों में भरत चरित्र, शबरी प्रसंग, सुंदरकाण्ड एवं श्रीराम राज्याभिषेक जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा समापन अवसर पर महायज्ञ, पूर्णाहुति, विशाल भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
आयोजन का दायित्व समस्त जमुना–कोतमा क्षेत्रवासियों एवं नगर पालिका परिषद पसान द्वारा संयुक्त रूप से वहन किया जा रहा है आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म व पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है









