मांगें नहीं मानी गईं तो 23 फरवरी से आंदोलन, एसईसीएल जमुना–कोतमा क्षेत्र में चेतावनी
जमुना कोतमा
कोयला खदान श्रमिक संगठन, जमुना–कोतमा क्षेत्र ने औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 22 के तहत क्षेत्र की लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर एसईसीएल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है संगठन के महामंत्री रोशन उपाध्याय ने कहा कि बार-बार बैठकें होने और सहमति बनने के बावजूद आज दिनांक तक श्रमिकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है
प्रमुख मांगें:
कोयला खदान श्रमिक संगठन द्वारा वर्ष 2025–26 की लंबित पदोन्नति तत्काल जारी करने,9 दिसंबर 2025 की कंपनी स्तरीय बैठक के निर्णय अनुसार उच्च पद रिक्त होने की स्थिति में निचले पद से पदोन्नति करने, सर्वेयर ग्रेड–A1 कर्मचारियों को नॉशनल सीनियरिटी देने, जमुना–कोतमा क्षेत्र की समस्त कॉलोनियों में बिजली, पानी, सफाई एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने, आवासों की मरम्मत एवं दरवाजा–खिड़की जैसे लंबित कार्य पूर्ण कराने, अनफेयर लेबर प्रैक्टिस पर तत्काल रोक लगाने, सामुदायिक भवनों, क्लबों एवं खेल मैदानों के निर्माण व जीर्णोद्धार, जमुना फिल्टर रोड की जर्जर पुलिया हटाकर सुरक्षित सड़क निर्माण, श्रमिकों को नियमानुसार पानी की बोतल उपलब्ध कराने, लंबित चश्मा, टी.ए. एवं मेडिकल बिल का शीघ्र भुगतान, बरतराई खदान सहित सभी खानों में पी.एस.–5 से संबंधित लंबित राशि जमा कराने, आवास समिति के निर्णय अनुसार पूर्ण आवंटन करने, एसओपी जारी होने के बाद भी श्रमिकों को परेशान किए जाने पर रोक लगाने तथा सभी खानों में समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई है
संगठन के महामंत्री रोशन उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 14 दिवस के भीतर मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन 23 फरवरी 2026 से एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय, जमुना–कोतमा क्षेत्र के समक्ष आंदोलनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा आंदोलन के दौरान गेट मीटिंग, क्रमिक भूख हड़ताल एवं कोल परिवहन बंद जैसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी
जिन्हें सूचना दी गई:
इस आंदोलन संबंधी सूचना एसईसीएल बिलासपुर के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, निदेशक (मानव संसाधन), महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन), सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा, जिला अनूपपुर, थाना प्रभारी भालूमाड़ा/कोतमा/राजनगर, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ नागपुर, क्षेत्रीय एवं कंपनी कल्याण समिति के पदाधिकारियों सहित जमुना–कोतमा क्षेत्र के संबंधित प्रशासनिक एवं औद्योगिक अधिकारियों को दी गई है









