माँ काली की पावन धरा पर 4 फरवरी से श्री अद्भुत रामायण महायज्ञ, 12 फरवरी तक चलेगी भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा
जमुना कोतमा
अनूपपुर माँ नर्मदा की पावन धरती के अंतर्गत जमुना–कोतमा क्षेत्र स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण, कोतमा वेस्ट कॉलरी, नगर पालिका परिषद पसान, जिला अनूपपुर म.प्र. में आगामी 4 फरवरी 2026 बुधवार से श्री अद्भुत रामायण महायज्ञ एवं भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है यह धार्मिक अनुष्ठान 12 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगा
इस पावन आयोजन में कथा वाचन का दायित्व कथा व्यास परम पूज्य जया मिश्रा जी श्रीधाम वृंदावन को प्राप्त होगा, जिनकी ओजस्वी वाणी से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा कार्यक्रम का संचालन श्री हनुमान जी महाराज के सान्निध्य में तथा यज्ञाचार्य श्री लोकेश्वर महाराज जी ग्राम पीठ बटुरी, जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा
आयोजन के क्रम में 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा महिमा के साथ शुभारंभ किया जाएगा इसके बाद 5 फरवरी को माँ सती चरित्र एवं पार्वती विवाह, 6 फरवरी को उल्लासपूर्ण श्रीराम जन्म उत्सव, तथा 7 फरवरी को अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया जाएगा वहीं 8 फरवरी को भव्य श्रीसीता–राम विवाह उत्सव, 9 फरवरी को श्रीराम वन गमन एवं केवट प्रसंग, तथा 10 फरवरी को भरद्वाज संवाद एवं भरत चरित्र का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण होगा इसके साथ ही 11 फरवरी को शबरी प्रसंग, सुंदरकाण्ड एवं श्रीराम राज्य उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, करुणा और आदर्श रामराज्य की अनुभूति कराई जाएगी
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 12 फरवरी को महायज्ञ, पूर्णाहुति, विशाल भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रहने की संभावना है
आयोजन का दायित्व समस्त जमुना–कोतमा क्षेत्र, नगर पालिका परिषद पसान, जिला अनूपपुर द्वारा वहन किया जा रहा है आयोजकों ने समस्त धर्मानुरागी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है
जय माता दी, जय माँ काली, जय श्रीराम, जय हनुमान, जय शिव शंभू







