अनूपपुर
जिले भर में बैंक कर्मियों की बहुप्रतीक्षित मांग 5 दिवसीय बैंकिंग कार्यदिवस लागू करने को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल की गई। इस हड़ताल में सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिससे जिले की सरकारी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा
हड़ताल का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव बैजनाथ कुमार, एसबीआई अवॉर्ड स्टाफ यूनियन के क्षेत्रीय सचिव समीर सिंह एवं मंगल सिंह ने किया। अनूपपुर क्षेत्र के सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल में सहभागिता निभाई
बैंक कर्मियों का कहना है कि एलआईसी, आरबीआई, नाबार्ड, सेबी सहित कई वित्तीय संस्थानों में पहले से ही 5 दिवसीय कार्यदिवस लागू है, ऐसे में बैंकों में भी इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए
हड़ताल के चलते आमजन को बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं प्रशासनिक व वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित रहा







