अनूपपुर
जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी वेंकटनगर, थाना जैतहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा कंपनी का मेटाडोर (डग्गी) एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में करीब 22 लाख रुपये मूल्य के वाहन एवं 10 हजार रुपये की अवैध रेत जब्त की गई है
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई
दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात वेंकटनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुलखारी गांव की अलान नदी से अवैध रेत लेकर एक ट्रैक्टर सिंहपुर की ओर जा रहा है। घेराबंदी के दौरान ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 3 घन मीटर अवैध रेत बरामद कर वाहन को जब्त किया गया
इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 की रात टी.पी. शुक्ला कॉलेज के पास तिपान नदी क्षेत्र में कार्रवाई कर टाटा मेटाडोर वाहन से 5 घन मीटर अवैध रेत पकड़ी गई। वाहन चालक शुभांशु शुक्ला उर्फ विपुल के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिस पर वाहन सहित रेत जब्त की गई
इसके बाद तिपान नदी क्षेत्र से बिना नंबर के जॉनडियर ट्रैक्टर-ट्रॉली से 2 घन मीटर अवैध रेत परिवहन करते हुए चालक खेलन सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में रेत परिवहन अवैध पाया गया, जिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया
पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित वाहन चालकों व वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 303(2), 305(ई), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है
इस कार्रवाई में प्रवीण कुमार साहू, सुरेश कुमार अहिरवार, मनोज कुमार लकड़ा, सोनू पर्ते एवं विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही।
लगातार की जा रही इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है








