अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

डबरा सराफा बाजार कट्टा कांड के आरोपीयों को पुलिस ने दबोचा।

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

डबरा सराफा बाजार कट्टा कांड के आरोपीयों को पुलिस ने दबोचा।

रिपोर्टर: भरत रावत, संवाददाता, डबरा

दिनांक: 14 जनवरी 2026

 

डबरा शहर के व्यस्ततम सराफा बाजार क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुए एक मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया, जब दो बदमाशों ने खुलेआम कट्टा अड़ाकर एक वकील को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित की शिकायत पर डबरा सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्सयूवी 700 कार भी जप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने महज 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए यह संदेश दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में अहम है, बल्कि बदमाशों के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि अपराध करने वालों की जगह अब सलाखों के पीछे तय है।

 

 

घटना 11 जनवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब फरियादी प्रीतेश जैन, निवासी सराफा बाजार डबरा, अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की एक्सयूवी 700 कार से उतरे दो युवकों ने उनसे विवाद किया, गाली-गलौज की और कट्टा दिखाकर डराया। इसके बाद दोनों आरोपी फरियादी के चैंबर के अंदर घुस आए और कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते आरोपियों ने अपने नाम अजीत गुर्जर और रामनिवास रावत बताए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 296बी, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 13 जनवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी रामनिवास रावत की निशादेही पर कठऊ की पुलिया के पास छिपाकर रखा गया 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा राउंड जप्त किया गया, जबकि घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

Leave a Comment