अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत “रील बनाओ, ईनाम पाओ” अभियान शुरू एमसीबी जिला पुलिस की अभिनव पहल

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला पुलिस एमसीबी द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “रील बनाओ, ईनाम पाओ” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक तरीके से सड़क सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रतिभागियों को हेल्मेट और सीट बेल्ट के उपयोग, “सिटीजन सेंटीनल” फीचर के प्रयोग तथा “राहवीर योजना” से संबंधित जागरूकता विषयों पर रील बनानी होगी। तैयार रीलों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण 31 जनवरी 2026 को किया जायेगा।

जिला पुलिस ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिये साइबर सेल मनेन्द्रगढ़ अथवा जिले के समस्त थाना प्रभारियों से संपर्क किया जा सकता है।

जिला पुलिस एमसीबी का कहना है कि आमजन की सहभागिता से ही सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

Leave a Comment