सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 140आवेदनों में 80 का मौके पर निराकरण बरगवा में 17 विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में,

---Advertisement---

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 140आवेदनों में 80 का मौके पर निराकरण

बरगवा में 17 विभागों की सेवाएं एक ही परिसर में,

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया शिविर का जायजा

 

अमलाई।नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बरगवां द्वारा परिषद के प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित 17 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक अपने आवेदन एवं समस्याएं लेकर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। शिविर में कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 80 आवेदनों का तत्काल मौके पर निराकरण किया गया। इससे नागरिकों को संबंधित विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सेवा सेतु शिविर में मुख्य अतिथि कलेक्टर रत्नाकर झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीम अधिकारी सुश्री प्राशि अग्रवाल, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सरिता नायक, नगर पालिका अध्यक्ष गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी, पार्षद पवन कुमार चीनी ,पार्षद प्रीति साहू, पार्षद सौरभ कुमार, हर छठी बैगा, मनोनीत पार्षद संदीप पुरी, मनोनीत पार्षद सुभाष मिश्रा, पार्षद दीपक कोल, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ,वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरायण उरमलिया, सुरेंद्र गुप्ता मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रशासन और जनता के बीच बना सीधा संवाद

सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर समाधान करना भी रहा। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा हुई। शिविर में प्राप्त 140 आवेदनों में से 80 का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। नगरपरिषद द्वारा आयोजित इस शिविर को क्षेत्र नागरिकों के लिए उपयोगी पहल माना जा रहा है। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment