बिना अनुमति आंदोलन और आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजनगर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बिजुरी के अध्यक्ष मनोज वैष्णव की अगुवाई में शनिवार को खंड राजनगर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रामनगर थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम उर्फ गुड्डू चौहान एवं उनके साथियों पर 30 सितंबर 2026 को अनूपपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष बिना अनुमति आंदोलन आयोजित करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कथित अवैध प्रयोग तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके स्वयंसेवकों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 30 सितंबर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर के समक्ष प्रदर्शन किया गया था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह प्रदर्शन संबंधित प्रशासनिक अनुमति के बिना आयोजित किया गया। साथ ही प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर एवं माइक सहित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करते हुए तेज आवाज में नारेबाजी की गई।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं उसके स्वयंसेवकों के संबंध में अभद्र, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के वक्तव्यों से सामाजिक सौहार्द एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
कार्रवाई की मांग
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति आंदोलन आयोजित करने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कथित अवैध प्रयोग की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा आरएसएस एवं उसके स्वयंसेवकों के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें







































































