---Advertisement---

कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर गहन शोक

News Desk
By
On:

येचुरी कम्युनिस्ट और मार्क्सवादी चिंतक के रूप में प्रतिष्ठित रहें- राज्य सह सचिव कॉमरेड हरिद्वार सिंह
माकपा महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर गहन शोक : भाकपा की श्रद्धांजलि

अनूपपुर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाकपा ने कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन को कम्युनिस्ट आन्दोलन की बहुत बड़ी क्षति बताया है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सह सचिव कॉमरेड हरिद्वार सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कम्युनिस्ट आन्दोलन में कॉमरेड सीताराम येचुरी का अवदान अविस्मरणीय है। वह एक आदर्श,जुझारू कम्युनिस्ट और मार्क्सवादी चिंतक के रूप में प्रतिष्ठित रहे हैं। अपने छात्र जीवन से लेकर माकपा के नेतृत्व के सर्वोच्च पद तक जिस गरिमा और निष्ठा के साथ उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन किया,वह अविस्मरणीय है। भाजपा सरकार के खिलाफ़ विपक्षी दलों के संयुक्त आन्दोलन और लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन में भी कॉमरेड सीताराम येचुरी की प्रभावकारी भूमिका रही है। कॉमरेड सीताराम येचुरी का निधन हमारे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कम्युनिस्ट आन्दोलन की बहुत बड़ी क्षति है। कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम ।

ज्ञात हो कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकपा) के महासचिव 72 वर्षीय सीताराम येचुरी दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थे। बताया जाता है कि येचुरी को फेफेड़े में संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) था। डॉक्टरों की टीम उनका कई दिनों से इलाज कर रही थी,लेकिन वो बचाए नहीं जा सके।
परिवार ने शरीर किया दान
येचुरी के निधन बाद परिवार ने उनके शरीर को रिसर्च और पढ़ाई के लिए अस्पताल को दान कर दिया हैं।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस
pasan
kotma
doomarkachar
bangawa
bijuri
amarkantak
dola
स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (3) (1)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (5) (1)
स्वतंत्रता दिवस (8) (1)
स्वतंत्रता दिवस (9) (1)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (1) (2)
स्वतंत्रता दिवस (2) (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (6)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस pasan kotma doomarkachar bangawa bijuri amarkantak dola स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7) स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (3) (1) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (5) (1) स्वतंत्रता दिवस (8) (1) स्वतंत्रता दिवस (9) (1) स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (1) (2) स्वतंत्रता दिवस (2) (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (6) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7)
For Feedback - feedback@koyalanchalnews.in

Leave a Comment