जल गंगा संवर्धन अभियान 2026

---Advertisement---

ग्राम पंचायत पयारी नं. 1 में सामूहिक श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

अनूपपुर 22 मई 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत आज विकासखंड अनूपपुर के ग्राम पंचायत पयारी नं. 1 में स्थित चौरा धाम जोगी तालाब घाट में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने जल बचाने, जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, नवांकुर संस्था तथा प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने जल संरक्षण के महत्व को समझाया। साथ ही ग्रामीणों से अपने आसपास के जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’’  

---Advertisement---

 

ग्राम बेलिया के तीपान नदी में किया गया बोरी बंधान, जल संरक्षण की ली गई शपथ

 

अनूपपुर 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ‘‘जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम’’ में जल संरक्षण को लेकर अनूपपुर जिले के ग्राम बेलिया के तीपान नदी में जनभागीदारी से बोरी बंधान किया गया। जिसमें जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, विकासखंड समन्वयक श्री फत्ते सिंह सहित नवांकुर संस्था आनंदम सोशल वेलफेयर सोसायटी धनगवा पूर्वी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेलिया के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणजनों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।

 

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने कहा कि जल है तो कल है। जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बोरी बंधान जैसे छोटे प्रयास बड़े बदलाव लाते हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य हर बूंद को बचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment

जल गंगा संवर्धन अभियान-2026

---Advertisement---

कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन

 

अनूपपुर 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जल गंगा संर्वधन अभियान अंतर्गत कबीर घाट अमरकंटक में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य किया गया। जिसमें जलीय घासों को हटाया गया। साथ ही अभियान के तहत शासकीय उद्यान रोपणी किरगी (राजेन्द्रग्राम) में जल के उचित प्रबंधन हेतु पानी चौपाल/कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को पानी का महत्व बताते हुए सूक्ष्म सिंचाई पद्धति जैसे ड्रिप संयंत्र, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर संयंत्र से सिंचाई कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान सहित उद्यानिकी विभाग के स्टॉफ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment

जल गंगा संवर्धन अभियान-2026

---Advertisement---

 

 

 

जल स्रोतों की श्रमदान के माध्यम से की जा रही साफ- सफाई

 

अनूपपुर,9 अप्रैल 2026/ राज्य शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में जिले में जल स्रोतों के साफ सफाई का कार्य जन सहयोग श्रमदान के माध्यम से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

 

जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ में ग्राम पंचायत तथा स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित कर स्वच्छता का कार्य श्रमदान के माध्यम से कर जल संरक्षण संवर्धन की संरचनाओं को वर्षा के पूर्व साफ सुथरा किए जाने का कार्य अभियान अंतर्गत किया जा रहा है।

 

जनपद पंचायत कोतमा के केवई नदी के किनारो की साफ-सफाई ग्राम पंचायत सारंगढ़ द्वारा तथा इसी तरह ग्राम पंचायत डोंगरिया कला,चंगेरी, बैहाटोला,गौडारू के केशौरी ग्राम में जल स्रोत को श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment