बीते 24 घंटे में जिले में 9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनुपपुर 12 अक्टूबर 2025/ अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 6.1 मिलीमीटर, कोतमा में 11 मिलीमीटर, बिजुरी में 27.2 मिलीमीटर , वेंकटनगर में 14 मिलीमीटर , पुष्पराजगढ़ में 5.8 मिलीमीटर तथा बेनीबारी में 7.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापी केंद्र जैतहरी तथा अमरकंटक में वर्षा निरंक दर्ज की गई।


















