69वी शालेय जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता वर्ष 2025 -26 का किया गया आयोजन
अनूपपुर । जिले के जैतहरी के न्यू स्टेला मेरिस स्कूल में कूड़ो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में कुरैशी सर डीएसओ महेंद्र सर रिटायर्ड पीटी टीचर विनीत जोसेफ डायरेक्टर न्यू स्टेला मेरिस स्कूल दीप्ति जोसेफ प्रिंसिपल न्यू स्टेला मेरिस स्कूल अमित कुमार गुप्ता समाजसेवी / पत्रकार , कोच श्रेया गुप्ता एवं असिस्टेंट कोच भर्ती मार्को की उपस्थिति में 40 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया ।
इस टूर्नामेंट में न्यू स्टेला मेरिस स्कूल ओवरऑल चैंपियन बनी इस जिला स्तरीय टूर्नामेंट में न्यू स्टेला मेरिस, बेथल मिशन, पैरामाउंट, बालभारती और नोवेल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रतिभागी अबीगैल एलिजा जोसेफ, प्रगति सिंह , वंदना राठौर, अपूर्व शर्मा , चंचल मरावी , अनुष्का सिंह राठौड़, साधना अरमौ , देवयानी सोनी , जमुना पांडे , आशुतोष द्विवेदी, आदर्श सिंह राठौड़, अनुरजा गुप्ता,सारांश मिश्रा, दिलशान सिंह राठौड़ , गंगा पांडे, धर्मेश द्विवेदी, कर्तव्य सिंह राठौड़ , अर्श राठौर, रमन शर्मा , अभिनव सिंह राठौड़ , अरमान सिंह राठौड़, रुद्र प्रताप सिंह , आर्य राठौर ,अंकित सिंह राठौड़ ।
कार्यक्रम की संपन्नता के बाद सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


















