लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन। सर पर गठरी, मुख से भजनों के जरिये ईश्वर का गुणगान करते, हाथों से झांझ- मंझिरे, ढोल. तालियां बजाते हुए जब हजारों की संख्या में महिला. पुरुष, बच्चे शहर सहित ग्रामीण अंचलों की सड़कों से गुजरे तो हर कोई उनकी आस्था देखकर दंग रह गया। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सफला एकादशी याने सोमवार से 5 दिवसीय श्री नवग्रह पंचक्रोषी यात्रा की शुरुआत भक्तिभाव से हुई। हाड़ कंपाने वाली ठंड पर आस्था हावी नजर आई। हजारों पंचक्रोषी यात्री सुबह श्री नवग्रह देवताओं के दर्शन- पूजन के बाद ध्वज वाहक नैनसिंह बाबा के नेतृत्व में आस्था की डगर पर चल पड़े। ठंड से बिना डरे और बिना भूख.प्यास की परवाह किए ये भक्त बस शहर के विभि न मंदिरों में दर्शन करते हुए पहले नागझिरी पहुंच गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी रास्ते में किसी तरह की समस्या न हो इसलिए यात्रा गुजरने तक वाहनों की आवाजाही तक रोक दी।
श्री शैव प्रसवी संपद्राय के तत्वाधान में गुरुदेव रविंद्र भारतीकृत नर्मदा पंचक्रोषी पद्यात्रा केंद्रिय समिति द्वारा आयोजित संत बोंदरु बाबा, समर्थ सद्गुरु पूर्णानंद पूण्य स्मृति एवं परम संत सांस्कृतिक ऋषि डॉ. रविंद्र भारती की प्रेरणा से निकाले जाने वाली यह यात्रा पांच दिनों में 12 गांवों का भ्रमण कर वापस श्री नवग्रह मंदिर लौटेगी। यात्रा का समापन पौष माह की अमावस्या 19 को होगा। केंद्रिय पंचक्रोषी पद्यात्रा समिति के राधेश्याम शर्मा, शंकरलाल यादव, राजेंद्र शर्मा, गंगाराम मिस्त्री, पंडित लोकेश जागीरदार ने बताया कि सम्पूर्ण निमाड़ क्षेत्र में सुख.समृद्धि, शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना लिए यात्रा में शामिल श्रद्धालू रोजाना 15 किमी का सफर तय करेंगे। इस दौरान लगभग 20 गांवों की सीमाओं से होकर गुजरते हुए 11 धार्मिक स्थलों का पूजन करेंगे।


















