अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बालसमुंद से 48 ज़ायरीन 22 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन कसरावद,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

 

 

कसरावद के ग्राम बालसमुंद से 48 ज़ायरीन शनिवार को 22 दिन की पवित्र उमराह यात्रा पर मक्का–मदीना के लिए रवाना हुए। अल-हिबाया टूर एंड ट्रेवल्स के रहबर हाफ़िज़ अमजत उल्लाह खान के मार्गदर्शन एवं हाजी अजमत उल्लाह खान के नेतृत्व में ज़ायरीन इंदौर से ट्रेन द्वारा रवाना हुए।

 

इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं मोहल्लेवासियों ने उल्लासमय वातावरण में ज़ायरीन को विदाई दी। बड़ी संख्या में नगरवासी इंदौर रेलवे स्टेशन तक पहुँचे और सभी ज़ायरीन के अमन, सुकून एवं खैरियत भरे सफ़र की दुआ की।

 

ज़ायरीन ने बताया कि वे पहले मक्का-ए-मुकर्रमा पहुँचकर उमराह की अदायगी करेंगे, तत्पश्चात मदीना मुनव्वरा जाकर रोज़ा-ए-मुबारक पर हाज़िरी देंगे।

 

उमराह यात्रा पर रवाना होने वालों में बालसमुंद मुस्लिम समाज के पूर्व सदर अब्दुल खालिक (राजा) खान, हाजी सिराजुद्दीन खान (C.C.C. India), इनायत खान, जाफर बाबा, डॉ. अतीक खान, अज़ीज़ खान, शाकिर खान सहित अन्य ज़ायरीन शामिल हैं। सभी ज़ायरीन देश में अमन-चैन, भाईचारा तथा उन्नति-समृद्धि के लिए विशेष दुआएँ करेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment