[post-views]

48 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जैतहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

---Advertisement---

48 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जैतहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जैतहरी/अनूपपुर। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जैतहरी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

26 फरवरी 2026 को पीड़िता की माता द्वारा थाना जैतहरी में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि ग्राम बीड निवासी वीर सिंह गोंड ने उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत पर थाना जैतहरी में धारा 64(2)(i), 64(2)(k) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में आरोपी वीरसिंह गोंड पिता धनराज सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम बीड की तलाश कर उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। 28 फरवरी 2026 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल दाखिल कराया गया।

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में अमरलाल यादव, जे.पी.एच. तिर्की, जितेन्द्र मिश्रा, अजय परस्ते एवं रामेश्वर शर्मा की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment