अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

36 नवीन अभिभाषक चैंबरों का हुआ शिलान्यास मंत्री कैलाश विजयवर्गी के कर कमल द्वारा

WhatsApp Group Join Now

36 नवीन अभिभाषक चैंबरों का हुआ शिलान्यास मंत्री कैलाश विजयवर्गी के कर कमल द्वारा

प्रदेश के मुखिया ने फोन पर दी जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हितेश ठाकुर को शुभकामनाएं

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिला अभिभाषक संघ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ” लायर्स चेम्बर बिल्डिंग “ की तुतीय एवं चतुर्थ मंजिल का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम म.प्र.शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य अतिथ्य , स्थानीय विधायक श्रीमति नीना वर्मा की अध्यक्षता एवं श्री संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादवजी को मुख्य अतिथ के रुप में आमंत्रित किया गया था । लेकिन मुख्यमंत्री की अन्यत्र व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री ने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री हितैष ठाकुर को फोन कॉल करके मंच पर से माईक के द्वारा अपनी शुभकामनाएॅ दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीशगण एवं अभिभाषकगण को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन द्वारा धार जिला न्यायालय परिसर में वकीलों के लिए लायर्स चेम्बर की तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल का निर्माण किया जा रहा है , जिसकी अनुमानित लागत लगभग पौने दो करोड़ रुपये होगी , इस दो मंजिलों में पूर्व के 53 चेम्बर के अतिरिक्त 36 नये चेम्बर का निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में कुल 89 चेम्बर में लगभग 300 अधिवक्ता अपने मुवक्किलों के साथ बैठकर आध्ुनिक साघनों के साथ काम कर सकेगे। चेम्बर निर्माण हेतू माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से अनुमति ली गई है।

श्री ठाकुर ने बताया कि चेम्बर निर्माण उन सभी अधिवकताओं से साढ़े चार-साढ़े चार लाख रु. की राशि डिपाजिट के रुप में लेकर किया जा रहा है , जिन्होंने चेम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है। लेकिन शासन से अथवा माननीय हायकोर्ट से या स्टेट बार कौंसिल से कोई राषि नही ली गई है।

समारोह में संघ के उपाध्यक्ष राकेश चौधरी , सचिव संतोष जाट , सहसचिव विनय प्रजापति , कोषाध्यक्ष राजेन्द्र संवराया , ग्रंथपाल विनोद नाभावंशी , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र रघंुवंशी व क्रष्णा देवड़ा , महिला कार्यकारिणी सदस्य सुश्री दुर्गा मेरवानी , कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मनोज परमार व प्रखर सोनी एवं प्रसिद्ध अभिभाषकगण सर्वश्री असलम खान , मिर्जा मेहमूद बेग , बी.एल. गेहलोद , सुरेश जलोदिया , के.सी. जैन , अनवर खान , संजय अग्रवाल , सतीश ठाकुर , प्रवीण शर्मा, राजेश रघुवंशी , आदि उपस्थित थे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment