अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

33 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल चिरमिरी पुलिस की कार्यवाही

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी/चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी द्वारा कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी चिरमिरी उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में आसूचना संकलन को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम गठित की गई। 29 दिसंबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डोमनहील बाजारपारा निवासी प्रेमा सिंह हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब एक झोले में रखकर डोमनहील बाजार में बेचने के लिये ला रही है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने डोमनहील बाजार के पास घेराबंदी कर पैदल आ रही महिला को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीमती प्रेमा सिंह पति भईयालाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी डोमनहील बाजारपारा चिरमिरी बताया।

मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर जब महिला के हाथ में रखे नीले रंग के झोले की तलाशी ली गई तो उसके अंदर प्लास्टिक के 33 पाउच मिले जिनमें प्रत्येक पाउच में एक-एक लीटर अवैध महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से कुल 33 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6600 रुपये को जब्त कर लिया। आरोपिया के विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, प्रधान आरक्षक भगत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक चंद्रसेन राजपूत और नगर सैनिक लेखा प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment