हार्डवेयर दुकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
एमसीबी। पुलिस सहायता केन्द्र नागपुर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राधेश्याम साहू पिता दधीबल साहू निवासी नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितम्बर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने उनकी हार्डवेयर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसकर दराज से 6000 रुपये नगद चोरी कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जांच तेज की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रटगा चरचा बैकुंठपुर के तीन युवक मोहित बंसल, महेंद्र बंसल और प्रहलाद कुमार घटना में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नकद 1400 रुपये, लोहे का रॉड और हथौड़ी बरामद की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जे.एल. गायकवाड, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, चौकी प्रभारी नागपुर सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक मुमताज खान, पुष्कल सिन्हा, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, थाना पोड़ी और चौकी नागपुर के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा


















