26 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद गांव लौटे विपिन सिंह सेंगर, पटना कला के ग्रामीणों ने किया सम्मान

अनूपपुर। भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद श्री विपिन सिंह सेंगर अपने गांव पटना कला लौटे। सैन्य सेवा पूर्ण कर गांव आगमन पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। देश की सुरक्षा और सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद गांव लौटे विपिन सिंह सेंगर के प्रति लोगों ने सम्मान और गर्व की भावना व्यक्त की।
विपिन सिंह सेंगर ने भारतीय सेना में रहते हुए अपने जीवन के महत्वपूर्ण 26 वर्ष राष्ट्र की सेवा को समर्पित किए
उनके लिए सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और गर्व रहा। सैन्य जीवन के दौरान मिले अनुभव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना उनके जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
गांव पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सेवा से निवृत्ति हुई है, लेकिन देश के प्रति समर्पण कभी समाप्त नहीं होता। सेना की वर्दी और देशसेवा से जुड़ी यादें हमेशा उनके दिल में जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में बिताए 26 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण वर्ष रहे हैं।उनकी वापसी पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बेटे का भारतीय सेना में रहकर लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। युवाओं के लिए भी उनका जीवन देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है
26 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद विपिन सिंह सेंगर का गांव लौटना केवल एक सैनिक की विदाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की एक प्रेरणादायी यात्रा का सम्मान है।







































































