अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा,जुझारू एवं कर्मठ नेता शिव मिश्रा को सर्वसम्मति से भाजपा मंडल राजनगर ग्रामीण के मंडल महामंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
शिव मिश्रा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।उनके नेतृत्व में मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा राजनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिव मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।
नवनियुक्त मंडल महामंत्री शिव मिश्रा को पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








