अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वंदे मातरम् के 150 वर्ष : आईजीएनटीयू में देशभक्ति के स्वर गूँजे

WhatsApp Group Join Now

वंदे मातरम् के 150 वर्ष : आईजीएनटीयू में देशभक्ति के स्वर गूँजे

 

अमरकंटक, 7 नवम्बर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू), अमरकंटक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के तत्वावधान में देशभक्ति गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी रहे

 

कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रमुख स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी यह गीत हमें देश की संस्कृति, गौरव और कर्तव्यबोध की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस गीत की भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया

 

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के उत्साहपूर्ण गायन से हुई, जिससे परिसर देशभक्ति के रंग में रंग उठा। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने सहभागी होकर राष्ट्रीय एकता और सम्मान का संदेश दिया

 

कार्यक्रम में प्रो. तरुण ठाकुर, डॉ. जयंत कुमार बेहेरा, डॉ. कुंजबिहारी सुलकिया, डॉ. सुहेल अहमद खान, डॉ. देवनारायण, डॉ. अमृता तथा डॉ. जितेन्द्र सहित विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयंत कुमार बेहेरा द्वारा किया गया

 

लगभग 80 विद्यार्थियों, जिनमें एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र भी शामिल रहे, ने सक्रिय सहभागिता की और राष्ट्रगौरव के प्रति अपने उत्साह और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया

 

कार्यक्रम का समापन देश की एकता, संस्कृति और राष्ट्रधर्म के संकल्प के साथ हुआ

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment