थाना कोतमा द्वारा गुम हुए 11 मोबाइल को किया गया दस्तयाब
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर रहमान द्वारा पूरे जिले में गुम हुए मोबाइलों को दस्तयाब कर उनके मालिकों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर व एसडीओपी महोदय कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनो को दस्तयाब करने हेतु टीम बनाई गई , पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल अनूपपुर की मदद से 11 मोबाइलों को दस्तयाब कर आज दिनांक 05/08/25 को संबंधित मोबाइल फोन के मालिकों को सुपर्द किया गया । मोबाइल मिलने पर संबंधित आवेदकों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ प्रधान आरक्षक 119 कपिल , आरक्षक 556 राकेश सिंह,आरक्षक 370 जितेंद्र मंडलोई ,आरक्षक 389 मनोज उपाध्याय , साइबर सेल से आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















