अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, महिला की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now

समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, महिला की हुई मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बार फिर एम्बुलेंस 108 सेवा की लापरवाही सामने आई है। खेत में धान रोपते समय दो महिलाओं को करंट लगने से गंभीर हालत हो गई। एक महिला की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दुखद मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। परिजनों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस 108 उपलब्ध नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के अनुसार, देवनगर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन एम्बुलेंस 108 के लिए कई घंटों तक कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

मजबूरी में परिजनों को डायल 100 की पुलिस गाड़ी और थाना देवनगर की गाड़ी से घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment