अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हसदेव मण्डल ने गणतंत्र की भावना को किया जीवंत  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हसदेव मण्डल द्वारा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति देखने को मिली। नगर पंचायत खोगापानी (मुख्य बाजार) में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम ने जनमानस में देश के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत खोगापानी के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की स्वर लहरियाँ गूंजीं, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल अधिकारों का नहीं बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन का भी उत्सव है। उन्होंने संविधान की गरिमा बनाये रखने और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा हसदेव मण्डल के महामंत्री भगवान दास ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सशक्त भारत की नींव एकजुट समाज और जागरूक नागरिकों से ही रखी जा सकती है।

इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण यह आयोजन यह संदेश दे गया कि गणतंत्र केवल तिथि नहीं बल्कि एक जीवित विचार है।

Leave a Comment