*
आगर मालवा /राजनीति जब संवेदना से जुड़ती है, तब इतिहास रचती है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया क्षेत्र के विधायक मधु गहलोत ने 14 दिसंबर को आयोजित हुए भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में 551 कन्याओं के धर्म पिता बनकर किया कन्यादान। यह आयोजन सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और जनसेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बन गया है।
इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से विधायक गहलोत न केवल निर्धन और जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनें, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का सशक्त संदेश भी दिया। सभी सनातनी वर्गों और समुदायों की कन्याओं का एक साथ विवाह कराना सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
*पिछले वर्ष भी मिसाल बनी थी विधायक की शादियों की पहल *
विधायक मधु गहलोत इससे पूर्व भी सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा की मिसाल कायम कर चुके हैं। पिछले वर्ष उनके संरक्षण में 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे थे, जिन्हें गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भेंट की गई थी। उस आयोजन की पूरे क्षेत्र में सराहना हुई थी और आज भी उसे एक आदर्श उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
*पूरे विधानसभा में गूंज रही प्रशंसा की आवाज*
सूत्रों के अनुसार, विधायक श्री गहलोत के इस अनुकरणीय कार्य की विधानसभा में भी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने इसे राजनीति से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए किया गया कार्य बताया है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम होता है और बेटियों को सम्मानजनक बिदाई मिलती है।
*भव्य आयोजन, व्यापक तैयारियां के साथ संपन्न हुआ बेटियों का विवाह*
551 कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई । कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, संत-महात्मा पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए विधायक के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की।
*समाज के लिए प्रेरणा है ये सामूहिक विवाह*
विधायक मधु गहलोत का यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि जनप्रतिनिधि यदि चाहें तो राजनीति को सेवा का माध्यम बना सकते हैं। 551 बेटियों का धर्म पिता बनकर कन्यादान करना निस्संदेह एक ऐसा कार्य है, जो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और बेटियों के सम्मान को नई दिशा देगा।
आगर विधानसभा क्षैत्र के विधायक मधु गेहलोत के प्रयासों से आयोजित 551 से अधिक कन्याओं के विशाल सामुहिक विवाह समारोह में एक अनूठी और भावुक कर देने वाली पहल देखने को मिली। विधायक गेहलोत ने समारोह में शामिल बेटियों से किया गया अपना वादा निभाते हुए, एक दिव्यांग सहित चार बेटियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई। यह पल न केवल उन बेटियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय बन गया
वादा हुआ पूरा: चार बेटियों ने भरी उड़ान
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान विधायक ने पहले ही यह घोषणा की थी कि वे विधानसभा क्षेत्र की चार बेटियों को हेलीकॉप्टर में बिठाकर उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत को खास बनाएंगे। रविवार को यह वादा पूरा हुआ। 551 से अधिक नव-विवाहित जोड़ों में से, विशेष रूप से एक दिव्यांग बेटी सहित तीन अन्य सौभाग्यशाली बेटियों को भी इस सुखद यात्रा के लिए चुना गया। जब इन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर आसमान की सैर के लिए ले जाया गया, तो पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। यह दृश्य अन्य बेटियों और उनके परिजनों के लिए भी प्रेरणा और खुशी का स्रोत बन गया। जिसमें बेटियों को शादी के उपहार और ग्रहस्थी का समान दिया गया। जिसमें विधायक ने अपनी बेटियों की तरह इन सभी बेटियों को विदा किया।
विधायक द्वारा कराया गया यह सामूहिक विवाह समारोह अपने आप में एक मिसाल है। 551 से अधिक बेटियों के विवाह का भव्य आयोजन, उनकी विदाई की तैयारियां और उन्हें दिए गए उपहारों ने यह सिद्ध कर दिया कि विधायक अपनी बेटियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पूरे समारोह के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिसमें भोजन, आवास और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। विधायक की यह पहल न केवल बेटियों को सशक्त करने का संदेश देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए कितने संवेदनशील हैं।
विधायक ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक शादी नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति उनके स्नेह और दायित्व की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जोड़ों को आर्शीवाद दिया, जबकि बागेश्वर के पीठाधीश धीरेन्द्र कुमार शास्त्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विधायक मधु गेहलोत के पुत्र मोहित गेहलोत को आर्शीवाद दिया। और जोड़ों को भी आर्शीवाद दिया। और विधायक मधु गेहलोत ने भी सभी नव-विवाहित जोड़ों को सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में जिला के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया है। यह आयोजन सामाजिक समरसता की मिसाल बन गया है। जहां गरीब और जरूरतमंद बेटियों की शादी करवाई। इस दौरान आर्शीवाद देने भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान, नपा अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल,पुर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, बहादुर सिंह मुकाती,पुर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, श्याम सिंह परिहार, जिला महामंत्री सुरजसिंह परिहार, मंयक राजपूत, रामेश्वर तेजरा,भेरूसिंह चौहान, निलेश पटेल, संगीता देसाई, चंद्रेश शर्मा, डॉ राहुल जैन, मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, प्रहलाद सिंह चौहान, राजेश आर्य, सुरेंद्र सिंह परिहार, मेहरबान सिंह,मनीष सोनी सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं आए थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।


















