भाजपा सांसद ने जीएसटी लाभ बताए, बोले- स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें
संवाददाता भरत रावत
एंकर-: “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” के संकल्प के साथ रविवार को डबरा में आयोजित विधानसभा सम्मेलन-19 में क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के व्यापार और उपभोक्ता दोनों को राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया है। वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कमी से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
सांसद कुशवाहा ने कहा कि “घटी जीएसटी का फायदा हर वर्ग को मिल रहा है जिसमें व्यापारी से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार तक। यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक साबित होगा।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि देश का हर नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त हो और ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी जाए।
वीओ-: वही पर संसद ने कहा कि ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी’ से व्यापारी, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग सभी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, कर प्रक्रिया सरल होगी और महंगाई पर नियंत्रण सुनिश्चित होगा। सांसद ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। सांसद के अनुसार, आम नागरिकों को बड़ी बचत होगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जीएसटी से विनिर्माताओं और व्यापारियों को लाभ हुआ है, जिससे कारों, एफएमसीजी और अन्य वस्तुओं की कीमतें कम हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी सेवाओं के माध्यम से सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना है, क्योंकि इससे कर आधार व्यापक होगा और कर अनुपालन बढ़ेगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप आज देश का नागरिक खुशहाल है। किसानों की आय बढ़ी है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
बाइट-: भारत सिंह कुशवाह / सांसद ग्वालियर।


















