अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नशा मुक्ति अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस की कार्यवाही 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

एमसीबी/चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शराब और नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सीएसपी चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश में थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिये एक विशेष टीम गठित की गई।

अभियान के दौरान 9 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सड़क दफाई हल्दीबाड़ी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी की पहचान राजा सिंह चौहान पिता स्वर्गीय रघुनंदन सिंह चौहान उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी सड़क दफाई हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से कत्थई रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 16 KR 2577 में बिक्री के लिये ले जाई जा रही लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई जा रही है वहीं घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी की कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 54,000 रुपये है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, सैनिक लेखा प्रजापति एवं महिला नव आरक्षक यशोदा राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चिरमिरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और अवैध शराब कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment