अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कर्नाटक से आए कलाकार भक्ति भाव से भजनों की प्रस्तुति देते हुए नगर भ्रमण कर रहे पारंपरिक वेशभूषा में 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन कसरावद,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

कसरावद नगर में इन दिनों एक अनोखा और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। नगर की दुकानों एवं विभिन्न मार्केट क्षेत्रों में कर्नाटक से आए कलाकार भक्ति भाव से भजनों की प्रस्तुति देते हुए नगर भ्रमण कर रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ये कलाकार अपने मधुर कंठ से भगवान की स्तुति करते हुए भजन-कीर्तन प्रस्तुत करते हैं, जिससे आसपास का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है।सुबह से लेकर शाम तक ये कलाकार नगर के प्रमुख बाजारों, गलियों और धार्मिक स्थलों के आसपास भजन गाते हुए दिखाई देते हैं। इनके भजनों में भक्ति, संस्कार और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक साफ दिखाई देती है। दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों द्वारा भी इन्हें श्रद्धा भाव से सुना जाता है तथा कई लोग स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान करते हैं।इन कलाकारों के लिए भजन-कीर्तन केवल धार्मिक साधना ही नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का मुख्य साधन भी है। वे अलग-अलग नगरों में जाकर इस परंपरा को जीवित रखते हुए अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment